Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

डुमरिया : जंगली हाथी ने किया हमला, एक गंभीर, एमजीएम रेफर

Dumaria (Sanat Kr Pani) : डुमरिया थाना क्षेत्र के कांटाशोल पंचायत के मारांगसोंघा में बुधवार की रात जंगली हाथी ने पैदल जा रहे दो व्यक्तियों पर हमला कर दिया. हाथी के हमले से एक गंभीर रुप से घायल हो गया है. दुसरा व्यक्ति इस हमले में बाल-बाल बच गया. घटना के संबंध परिजनों ने बताया कि धानो हेंब्रम और सागराम हांसदा राजमिस्त्री का काम करने के बाद सातबाखरा से अपने घर मारांगसोंघा पैदल ही लौट रहे थे. तभी जंगली हाथी ने उन पर हमला कर दिया. इसे भी पढ़ें :मुसाबनी">https://lagatar.in/musabani-armed-criminals-robbed-five-lakhs-in-badiya/">मुसाबनी

: बादिया में हथियारबंद अपराधियों ने की पांच लाख की डकैती

सप्ताह में हाथी के हमले की यह है दूसरी घटना

घटना में धानो हेंब्रम (39) गंभीर रुप से घायल हो गया. उसकी आंते बाहर आ गई हैं. हमले में बचे सागराम हांसदा ने गांव जाकर इसकी सूचना ग्रामीणों को दी, ग्रामीणों ने घायल धानो हेंब्रम को घर पंहुचाया. रात को जंगली हाथी के डर से कोई वाहन बीहड़ जंगल में स्थित मारांगसोंघा गांव नहीं पंहुच पाया. गुरुवार सुबह को परिजनों ने घायल धानो हेंब्रम को डुमरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया. डॉ. कल्याण महतो ने उसका इलाज किया. गंभीर हालत को देखते हुए उसे एमजीएम रेफर कर दिया गया. कुछ दिन पूर्व धोलाबेड़ा पंचायत के काशिबेड़ा में जंगली हाथी ने फसल को रौंद दिया था. एक सप्ताह में हाथी के हमले की यह दूसरी घटना है. इसे भी पढ़ें :कोरोना">https://lagatar.in/farmer-became-a-teacher-when-he-lost-his-job-in-corona-did-floral-makeup-in-barren-land/">कोरोना

में नौकरी गई तो शिक्षक से बने किसान, बंजर भूमि में कर दिया पुष्प शृंगार 
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही