Search

Dumaria : पांच वर्ष की उपलब्धियों को जनता के सामने रखें कार्यकर्ता - संजीव सरदार

Dumaria (Sanat Kumar Pani) : डुमरिया प्रखंड के छोलागोड़ा विधायक कार्यालय में शनिवार की देर शाम को विधायक संजीव सरदार ने झामुमो के प्रखंड व पंचायत स्तरीय कार्यकर्ताओं के साथ विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर बैठक की. विधायक संजीव सरदार ने कार्यकर्ताओं से कहा कि हेमंत सोरेन की सरकार में झारखंड के लोगों जितना लाभ मिला है, झारखंड बनने के बाद किसी सरकार ने नहीं दिया. किसानों के कृषि लोन, बिजली बिल माफ किये गये, 200 यूनिट बिजली फ्री कर दी गयी है. उन्होंने कहा कि 60 वर्ष की आयु से सर्वजन पेंशन योजना लागू की गयी है. इसमें सभी वर्ग के लोगों को पेंशन दिया जा रहा है. अबुआ आवास योजना के तहत लाखों वंचित परिवारों को पक्का मकान दिया गया है. इसे भी पढ़ें :  Adityapur">https://lagatar.in/adityapur-bjps-announcement-of-panchapran-is-historic-ganesh-mahali/">Adityapur

: भाजपा की पंचप्रण की घोषणा ऐतिहासिक – गणेश महाली

मंईयां सम्मान योजना की सफलता से भाजपा की उड़ी नींद

विधायक ने कहा कि हेमंत सोरेन की सरकार ने झारखंड के सभी वर्ग के 18 वर्ष की महिलाओं के लिए 1000 रुपए सम्मान राशि दे रही है. इस योजना को जब शुरू किया गया तो भाजपा ने षड्यंत्र रच कर बंद कराने का प्रयास किया. इस योजना की सफलता से झारखंड की माताओं और बहनों का प्यार सीएम हेमंत सोरेन पर उमड़ा है. इससे भाजपा की नींद उड़ गई है. इसे भी पढ़ें :  Chandil">https://lagatar.in/chandil-selection-wrong-site-for-tribal-culture-and-art-center-building/">Chandil

: आदिवासी संस्कृति एवं कला केंद्र भवन के गलत स्थल का चयन

पांच वर्षों लगातार जनता के बीच रहकर काम किया

विधायक ने कहा कि विधायक के रूप में उन्होंने लगातार पांच वर्षों से जनता के बीच सेवा कर रहे हैं. ग्रामीणों के सभी सुख दुःख में सहयोग किया. पिछले पांच वर्षों में पोटका विधानसभा के लिए ऐतिहासिक कार्य हुआ है. पोटका में डिग्री कॉलेज स्वीकृत होना बड़ी उपलब्धि है. इससे भविष्य में उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए इस क्षेत्र के विद्यार्थियों को बाहर नहीं जाना पड़ेगा. गरीब घर के बच्चे भी आसानी से उच्च शिक्षा हासिल कर पायेंगे. विधायक ने कहा कि सड़क, पुल, धार्मिक स्थल संरक्षण समेत हर क्षेत्र में सफल कार्य किया गया है. कार्यकर्ताओं से कहा कि झारखंड सरकार के उपलब्धियों और विधायक के रूप में किये गये कार्यों से जनता को अवगत करायें. विपक्षी पार्टी भाजपा द्वारा चलाई जा रही झूठी बातों का पर्दाफाश करें. हर गांव गली और बाजार में हमारी सरकार की उपलब्धियों की चर्चा करें. अगले विधानसभा चुनाव में भी हेमंत सोरेन की सरकार बनाने के लिए सभी को मिलकर काम करना है. बैठक में झामुमो प्रखंड अध्यक्ष मिर्जा सोरेन, सचिव जयपाल सिंह मुर्मू, कोषाध्यक्ष चैतन मुर्मू, बीस सूत्री अध्यक्ष भगत बास्के, उदय मुर्मू, भगत हांसदा, काजमान सिंह सरदार, रामदास हेम्ब्रम, राम सोरेन, कांग्रेस के नित्यानंद साव, सुरेश साव आदि उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें :  Chandil">https://lagatar.in/chandil-maa-kushmanda-the-fourth-form-of-goddess-durga-was-worshiped/">Chandil

: देवी दुर्गा के चौथे स्वरूप मां कुष्मांडा की हुई पूजा
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp