Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

डुमरिया : श्रमजीवी महिला समिति ने राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस मनाया

Dumaria (Sanat Kr Pani) : डुमरिया प्रखंड के 10 पंचायतों में राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर श्रमजीवी महिला समिति ग्राम स्वशासन अभियान डुमरिया की ओर से सोमवार को राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस मनाया गया. सभी पंचायतों में महिला सभा का आयोजन किया गया. सभा में महिलाओं को स्वास्थ्य, स्वच्छता, आजीविका, सामाजिक सुरक्षा आदि विषयों पर विस्तृत जानकारी दी गई. साथ ही ग्राम सभा और पंचायती राज व्यवस्था में उनकी सशक्त भागीदारी कैसे हो, पर चर्चा की गई. इसे भी पढ़ें : मोदी">https://lagatar.in/nitish-meets-mamata-along-with-tejashwi-in-an-effort-to-unite-opposition-parties-to-defeat-modi/">मोदी

को हराने विपक्षी दलों को एकजुट करने की कवायद में नीतीश, तेजस्वी के साथ ममता से मिले
महिलाओं को अपने परिवार, घर आंगन, सड़क और गांव की साफ सफाई पर भी भूमिका निभाने और जागरूकता लाने की बात कही गई. इस अवसर पर विभिन्न गांवों के महिलाओं को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई. महिलाओं को ग्राम सभा और योजनाओं के चयन में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रोत्साहित किया गया. मौके पर श्रमजीवी महिला समिति के बेहुला नायक, हिमांशु मिश्र, अमित मार्डी, रामदास बेसरा, बासंती मुर्मू, दिनेश सोरेन, प्रधान मार्डी, पिथो मुर्मू, रीना बास्के आदि उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही