Search

 
 
 

डुमरिया : जन्म एवं मृत्यु पंजीकरण के लिए कार्यशाला का हुआ आयोजन

 
Dumaria (Sanat Kumar Pani) : डुमरिया प्रखंड कार्यालय सभागार में शनिवार को जन्म एवं मृत्यु पंजीकरण से संबंधित कार्यशाला सह प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. प्रखंड विकास पदाधिकारी साधुचरण देवगम द्वारा पीटीटी के माध्यम से  जन्म एवं मृत्यु प्रमाणपत्र की आवश्यकताओं पर विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई. सभी मुखिया, पंचायत सचिव, आंगनबाड़ी सेविका, सहायिका, सहिया, प्रधानाध्यापक आदि को युद्ध स्तर पर 15 जुलाई से 15 अगस्त के बीच कैंप का आयोजन करने का निर्देश दिया गया. सभी बच्चों और मृतकों जिनका पंजीकरण नहीं हुआ है, उनके जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र का पंजीकरण कराने का निर्देश दिया गया. प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रमुख गंगामनी हांसदा, बीडीओ साधुचरण देवगम, बीईईओ नंद किशोर तिवारी, प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी, प्रखंड समन्वयक(पंचायत), महिला पर्यवेक्षिका, मुखिया, प्रधानाध्यापक, आंगनबाड़ी सेविका, पंचायत सचिव आदि उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-sdpo-inspected-gamharia-police-station-gave-instructions-for-execution-of-pending-cases/">आदित्यपुर

: एसडीपीओ ने गम्हरिया थाना का किया निरीक्षण, लंबित मामलों के निष्पादन का दिया निर्देश
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही