Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

डुमरिया : नाबालिग के अपहरण का आरोपी युवक गिरफ्तार, लड़की बरामद

Dumaria (Sanat Kr Pani) : डुमरिया थाना क्षेत्र की नाबालिग युवती को शादी के नीयत से अपहरण के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर शुक्रवार को जेल भेज दिया. आरोपी युवक इंद्रपाल राठौर उत्तर प्रदेश के शंकरपुर का निवासी है. उसे यूपी के सीतापुर से डुमरिया पुलिस की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार किया. विगत मार्च माह में डुमरिया थाना में नाबालिग युवती के पिता ने बेटी के अपरहण करने का केस दर्ज कराया था. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-employees-of-rural-development-special-division-did-not-get-salary-in-eid/">आदित्यपुर

: ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल के कर्मचारियों को ईद में नहीं मिला वेतन
आरोपी युवक के मुताबिक नाबालिग युवती से फेसबुक के माध्यम से दोस्ती हुई थी. शादी के लिए आरोपी युवक नाबालिग युवती को भगाकर यूपी ले गया था. नाबालिग युवती को पुलिस ने बरामद कर लिया है. थाना प्रभारी संजीवन उरांव ने बताया कि मेडिकल जांच के बाद युवती को परिजनों के हवाले किया जायेगा. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही