Search

डुमरिया : विधायक की पहल पर लगा 100 केवी का नया ट्रांसफार्मर

Dumaria (Sanat Kumar Pani) : डुमरिया प्रखंड के आस्ताकोवाली पंचायत अंतर्गत चाइडीहा में विधायक संजीव सरदार की पहल पर 100 केवी का ट्रांसफार्मर लगा दिया गया. विगत सप्ताह आसमानी बिजली गिरने से ट्रांसफार्मर जल गया था. बुधवार को विधायक प्रतिनिधि सह झामुमो प्रखंड अध्यक्ष मिर्जा सोरेन ने चाइडीहा में नए ट्रांसफार्मर का उद्घाटन नारियल फोड़कर और फीता काटकर किया. इस मौके पर विधायक प्रतिनिधि मिर्जा सोरेन ने कहा कि विधायक संजीव सरदार जन समस्याओं के समाधान के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं, विधायक के प्रयास से जल्द ही गांव के सड़क का भी निर्माण किया जायेगा. इस मौके पर झामुमो प्रखंड सचिव जयपाल सिंह मुर्मू, संजय किस्कू, मेघराय बास्के, सिमाल टुडू, जेम्स कर्मकार, अशोक पातर, तानो मार्डी, सरकार किस्कू, विक्रम मुर्मू ग्रामीण मलय साव, शरद सिंह, तपन कुमार साव, सपन मुंडा, माखन लाल साव आदि उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : मुसाबनी">https://lagatar.in/musabani-cleanliness-drive-in-block-office-premises-bdo-also-participated/">मुसाबनी

: प्रखंड कार्यालय परिसर में चला सफाई अभियान, बीडीओ भी हुईं शामिल
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp