Search

 
 
 

डुमरिया : विधायक संजीव सरदार की पहल पर लगा 25 केवी का ट्रांसफार्मर

 

Dumaria (Sanat Kr Pani) : डुमरिया प्रखंड अंतर्गत आस्ताकोवाली पंचायत के कालियाम गांव में विधायक संजीव सरदार के पहल पर गुरुवार को 25 केवी का ट्रांसफार्मर लगा दिया गया. ट्रांसफार्मर लगभग दो माह पूर्व जल गया था. जिसके कारण ग्रामीण अंधेरे में रहने को विवश थे. ग्रामीणों ने विधायक से नये ट्रांसफार्मर लगाने की गुहार लगाई थी. गुरुवार को विधायक प्रतिनिधि सह झामुमो प्रखंड अध्यक्ष मिर्जा सोरेन ने नये ट्रांसफार्मर का उद्घाटन नारियल फोड़कर और फिता काटकर किया. मौके पर रामचंद्र हेंब्रम, सरकार किस्कू, तानो मार्डी, जेम्स कर्मकार, ग्राम प्रधान गोपाल मुर्मू, कान्हू राम सोरेन, भुताड़ मार्डी, नयाराम मुर्मू, दुबराज मुर्मू, गुजा सोरेन आदि उपस्थित थे.

इसे भी पढ़ेंजमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-there-is-no-example-of-the-sacrifice-made-by-shri-ram-for-his-father-satshree/">जमशेदपुर

: श्रीराम ने पिता के लिए जो त्याग किया, उसकी मिसाल नहीं मिलती : सतश्री

[wpse_comments_template]

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही