Search

 
 
 

डुमरिया : विधायक की पहल पर 25 केवी का ट्रांसफार्मर लगाया गया

 
Dumaria (Sanat Kumar Pani) : डुमरिया प्रखंड के आस्ताकोवाली पंचायत अंतर्गत पंचनगोड़ा टोला डुंगरीडीह में विधायक संजीव सरदार की पहल पर 16 केवी के बदले 25 केवी का नया ट्रांसफार्मर लगाया गया. टोला में विगत दिनों 16 केवी का ट्रांसफार्मर जल गया था. ग्रामीणों ने इसकी सूचना झामुमो प्रखंड अध्यक्ष मिर्जा सोरेन के माध्यम से विधायक को दी. रविवार को झामुमो प्रखंड अध्यक्ष मिर्जा सोरेन, सचिव जयपाल सिंह मुर्मू, बीस सूत्री अध्यक्ष भागत बास्के, भगत हांसदा, संजय किस्कू, उदय मुर्मू, माधव टुडू आदि ने ट्रांसफार्मर का उद्घाटन फीता काटकर किया. मौके पर ग्रामीण और विद्युत विभाग के कर्मचारी उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें :चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-the-middle-aged-committed-suicide-by-hanging-in-depression/">चाकुलिया

: अधेड़ ने डिप्रेशन में फांसी लगाकर आत्महत्या की
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही