Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

डुमरिया : मुखिया की पहल पर भमरपानी में लगा 25 केवीए का ट्रांसफार्मर

Advertisement
Advertisement
Dumaria (Sanat Kumar Pani) : डुमरिया प्रखंड अंतर्गत खैरबनी पंचायत के ग्राम भीतर आमदा टोला भमरपानी में 25 केवीए का नया ट्रांसफॉर्मर मुखिया सुरेंद्रनाथ हेंब्रम की पहल पर मंगलवार को लगाया गया. ट्रांसफार्मर लगाए जाने से ग्रामीणों में खुशी है, सभी ने मुखिया का आभार जताया. विदित हो कि 15 दिन पूर्व आसमानी बिजली गिरने से भमरपानी का ट्रांसफार्मर जल गया था. ग्रामीणों ने मुखिया से जल्द ट्रांसफार्मर लगवाने का अनुरोध किया था. इसके बाद मुखिया सुरेंद्र नाथ हेंब्रम ने पहल करते हुए विद्युत विभाग को इसकी सूचना दी. मौके पर काला पूर्ति, शत्रुघ्न सरदार, भोगान पूर्ति, चंपई बोदरा, टागुरु पूर्ति, जागाई पूर्ति, चैतन पूर्ति, शमा सरदार, नामसिंह सरदार आदि ग्रामीण उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-road-construction-of-jp-udyan-could-not-start-due-to-lack-of-funds/">आदित्यपुर

: फंड के अभाव में शुरू नहीं हो सका जेपी उद्यान का सड़क निर्माण
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही