Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

डुमरिया : 10 करोड़ की लागत से 30 बेड के अस्पताल का होगा निर्माण : विधायक

Dumariya : डुमरिया प्रखंड में 10 करोड़ की लागत से 30 बेड का अस्पताल बनाया जायेगा. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इसकी स्वीकृति दे दी है. उक्त बात शनिवार की देर शाम को पोटका के विधायक संजीव सरदार ने जय मां सरस्वती क्लब धातकीडीह बड़ाबोतला द्वारा आयोजित दो दिवसीय स्पोर्ट्स और सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान कही. विधायक ने यह भी कहा की हर घर में शिक्षा को बढ़ावा दें. शिक्षा प्राप्त कर ही ग्रामीण विकास की रेस में आगे बढ़ेंगे. विधायक ने स्पोर्ट्स प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत किया. इस दौरान राजद के करन मुर्मू और मेघराय बास्के के नेतृत्व में कई कार्यकर्ता झामुमो में शामिल हुए. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-shrimad-bhagwat-katha-cum-9-kundiya-gyan-yagya-in-sheetla-hanuman-temple/">आदित्यपुर

: शीतला-हनुमान मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा सह 9 कुंडीय ज्ञान यज्ञ
विधायक ने माला पहना कर उनका स्वागत किया. इस मौके पर झामुमो प्रखंड अध्यक्ष मिर्जा सोरेन, सचिव जयपाल सिंह मुर्मू, केंद्रीय सदस्य शंकर चंद्र हेंब्रम, प्रमुख गंगामुनी हांसदा, उप प्रमुख चैतन्य मुर्मू क्लब के अध्यक्ष काजमन सरदार, सचिव कुशल सरदार, कांतो सरदार, सुशील सरदार, मदन सरदार, शंभू दास, बुदान सोय समेत सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही