Search

 
 
 

डुमरिया : विधायक की अनुशंसा पर 8.9 करोड़ की योजनाएं स्वीकृत: जाहेरथान की घेराबंदी और धुमकुड़िया भवनों का होगा निर्माण

 
Dumaria (Sanat Kr Pani) : पोटका विधानसभा क्षेत्र के विधायक संजीव सरदार के प्रयास से डुमरिया प्रखंड में लगभग 9 करोड़ की योजनाओं की स्वीकृति दी गयी है. प्रखंड के पहाड़ी क्षेत्र लखाईडीह में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए 2.97 करोड़ की लागत से धुमकुड़िया सह मल्टीपरपज भवन का निर्माण किया जायेगा. विधायक की अनुशंसा पर कल्याण विभाग झारखंड सरकार द्वारा 5 गांवों में 4.05 करोड़ की लागत से धुमकुड़िया भवन और 22 जाहेरथानों की घेराबंदी का कार्य 4.91 करोड़ की लागत से कराया जायेगा. धुमकड़िया भवन का निर्माण प्रखंड के लखाईडीह, जाहेरडिह, बड़ाकांजिया, भितरआमदा, और झांयाडिह में किया जायेगा. जाहेरथान घेराबंदी का कार्य बनकाटी, दामदी, बारेडिह, भागाबांदी, हांड़दा दासाडिह, सुनुडूर, सेरालडीह, निश्चिंतपुर, मंदा, करनसाई, दामुकोचा, खैरबनी, लखाईडिह, गाजिडिह, पुनासीबाद, मनोहरपुर, कांटाशोल, बड़ाबोतला, छोटाबोतला और काशिडिह में किया जायेगा. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-municipal-council-issued-helpline-number-to-diagnose-problems-related-to-water-supply/">चाईबासा

: नगर परिषद ने जलापूर्ति से जुड़ी समस्याओं के निदान को हेल्पलाइन नंबर किया जारी

लखाईडीह को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करेंगे : संजीव

पोटका के विधायक संजीव सरदार ने कहा कि डुमरिया के पहाड़ी क्षेत्र में लखाईडीह गांव को पर्यटन स्थल के रुप में विकसित किया जायेगा. इसके लिए लखाईडीह में धुमकुड़िया सह मल्टीपरपज भवन का निर्माण 2.97 करोड़ से किया जायेगा. उन्होंने कहा कि झारखंड सरकार के अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग की ओर से डुमरिया प्रखंड में 5 धुमकुड़िया भवन और 22 जाहेरथान घेराबंदी की स्वीकृति दी गयी है. इसका काम बहुत जल्द शुरु हो जायेगा. आदिवासियों की कला संस्कृति को बचाने के साथ-साथ आदिवासियों के धार्मिक स्थल के विकास एवं संरक्षित करने के दिशा में सरकार कृत संकल्पित है. इसी के तहत योजनाओं की स्वीकृति दी गयी है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही