Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

डुमरिया : पंचायत भवन मरम्मत कार्य में अनियमितता बरतने का आरोप

Dumaria (Sanat Kumar Pani) : डुमरिया प्रखंड के बादलगोड़ा स्थित केंदुआ पंचायत भवन का रंग-रोगन और मरम्मत का कार्य 2 लाख 76 हजार की लागत से 15 वें वित्त आयोग के तहत किया जा रहा है. निर्माण कार्य मानक अनुसार नहीं किये जाने की शिकायत झामुमो नेता अर्जुन मुर्मू ने की है. इस संबंध झामुमो नेता अर्जुन मुर्मू ने बताया कि छत में चिप्स कंक्रीट की ढलाई की जा रही है. जिसमें सीमेंट की मात्रा तय मानक से कम मिलायी जा रही है. इस संबंध में निर्माण स्थल पर कार्यरत मजदूरों ने भी बताया कि एक-छह-छह के हिसाब से सीमेंट, बालू और कंक्रीट मिलाया जा रहा है. इस योजना के जेई संजीव बेरा ने बताया कि एक-दो-चार के हिसाब से सीमेंट, बालू और कंक्रीट मिलाया जाना है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-marwari-society-distributed-syrup-and-fruits-at-baridih-chowk/">जमशेदपुर

: बारीडीह चौक पर मारवाड़ी समाज ने शरबत व फल का किया वितरण
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही