Search

 
 
 

डुमरिया : शांति समिति की बैठक में होली व रमजान सौहार्द सेे मनाने की अपील

 
Dumaria (Sanat Kumar Pani) : डुमरिया थाना परिसर में सोमवार को अनुमंडल पदाधिकारी सच्चिदानंद महतो के अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित हुई. अनुमंडल पदाधिकारी ने उपस्थित ग्रामीणों के साथ सौहार्द के साथ पर्व त्योहार मनाने को लेकर चर्चा की. उन्होंने होली और रमजान को लेकर आवश्यक सुझाव दिए. उन्होंने कहा कि विशेष रूप से टीनएजर बच्चों को ध्यान देने की जरूरत है क्योंकि पर्व त्यौहार के दौरान नशापान कर हाई स्पीड बाइक चलाते हैं, जिससे दुर्घटना घट सकती है. मुसाबनी डीएसपी संदीप भगत ने कहा कि क्षेत्र में अगर कहीं अवैध दारू का संचालन हो रहा है बिक्री हो रही है तो उसकी गुप्त सूचना पुलिस को दें पुलिस कड़ी कार्रवाई करेगी. इसे भी पढ़ें : रांची">https://lagatar.in/ranchi-sahiyas-demonstrated-in-front-raj-bhavan-regarding-five-point-demand-said-saraka-come-your-senses/">रांची

: पांच सूत्री मांग को लेकर सहियाओं का राजभवन के सामने प्रदर्शन, बोली – सरकार होश में आओ
उन्होंने कहा कि क्षेत्र में किसी भी प्रकार की समस्या उत्पन्न होने पर वह सीधे उनसे संपर्क कर सकते हैं. अनुमंडल पदाधिकारी व डीएसपी ने अपने नंबर साझा किए. मौके पर थाना प्रभारी सुगना मुंडा, बीडीओ सह सीओ चंचला कुमारी, प्रमुख गंगामानी हांसदा, उप प्रमुख चेतन मुर्मू, बीस सूत्री अध्यक्ष भागात बास्के, सांसद प्रतिनिधि बसंत मदिना, विधायक प्रतिनिधि मिर्जा सोरेन, जयपाल सिंह मुर्मू, शेख बेलालुद्दीन, सनाउल्लाह अंसारी, लाल मोहम्मद, दिलीप पंडा, नित्यानंद साव, अर्जुन मुर्मू, उदय मुर्मू, लखन जोंकों आदि ग्रामीण उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही