Search

डुमरिया : बड़ाकांजिया जर्जर सड़क से अनियंत्रित होकर खेत में गिरा छात्र

Dumaria (Sanat Kumar Pani) : डुमरिया प्रखंड अंतर्गत बड़ाकांजिया तिरिलडीह सड़क पूरी तरह से जर्जर हो चूकी है. सड़क में अनगिनत गड्ढे बन गए हैं, साथ ही कई जगह कीचड़ भर गया है. इस सड़क पर स्कूली बच्चे गिरकर घायल हो रहे हैं. गुरुवार को भी एक आठ वर्षीय स्कूली छात्र इस सड़क पर कीचड़ से भरे गड्ढे को पार करने के दौरान गार्डवाल से नीचे गिर गया. नीचे खेत में गीली मिट्टी होने के कारण बच्चे को कोई गंभीर चोट नहीं लगी. आसपास के लोगों ने बच्चे को गड्ढे से बाहर निकाला. बड़ाकांजिया के ग्रामीण इस सड़क के निर्माण की मांग जन प्रतिनिधियों और अधिकारियों से कई बार कर चुके हैं. विदित हो कि इस सड़क के निर्माण की स्वीकृति मिलने की खुशी में झामुमो कार्यकर्ताओं द्वारा विगत 30 मार्च को लड्डू का वितरण किया गया था. 6 माह बीत जाने के बावजूद अबतक सड़क निर्माण का कार्य शुरू नहीं हुआ है. इस संबंध में विधायक संजीव सरदार ने बताया कि सड़क निर्माण का टेंडर हो चुका है, कुछ प्रक्रियाओं के पूरी होने के बाद सड़क निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा. इसे भी पढ़ें : मनोहरपुर">https://lagatar.in/manoharpur-police-took-out-flag-march-to-maintain-peace/">मनोहरपुर

: शांति व्यवस्था के लिए पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//