Search

डुमरिया : बादलगोड़ा के दो जल मीनार खराब, ग्रामीणों ने बर्तन के साथ किया प्रदर्शन

Dumaria (Sanat Kumar Pani) : डुमरिया प्रखंड की केंदुआ पंचायत अंतर्गत पंचायत अंतर्गत बादलगोड़ा मे पेयजल और अन्य आवश्यकताओं के लिए पानी की किल्लत हो रही है. भीषण गर्मी में समस्या बढ़ गयी है. इस गांव में दोनों जल मीनार का मोटर खराब हो गया है. ग्रामीण जनप्रतिनिधियों पर उपेक्षा का आरोप लगा रहे हैं. मंगलवार को पेयजल संकट से परेशान ग्रामीणों ने जल मीनार के सामने बर्तन लेकर प्रदर्शन किया. जल मीनार के जल्द मरम्मत की मांग की. मौके पर टूकाई मरांडी, बायला हेंब्रम, बाजल हेंब्रम, गुरा कर्मकार, बुढ़ान हेंब्रम, हिरा हेंब्रम, पार्वती हेंब्रम, मंजू कर्मकार, धानी हेंब्रम, छिता हेंब्रम आदि ग्रामिण उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें :आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-demand-to-solve-the-problem-of-underground-pipeline-was-made-to-the-chief-secretary/">आदित्यपुर

: अंडरग्राउंड पाइप लाइन की समस्या को दूर करने की मांग मुख्य सचिव से की गई
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//