Search

 
 
 

डुमरिया : बारुनिया में दिखा काला तेंदुआ, ग्रामीणों में दहशत

 
Dumaria (Sanat Kr Pani) : डुमरिया प्रखंड अंतर्गत धोलाबेड़ा पंचायत के बारुनिया टोला घोड़ाबांधा में बुधवार की सुबह एक काला तेंदुआ देखा गया. ग्रामीणों के मुताबिक तेंदुआ जंगल से निकलकर मवेशियों का शिकार करने के लिए एक ग्रामीण के घर घुस गया. इससे अफरा-तफरी मच गई. ग्रामीणों के शोर और हंगामे से तेंदुआ जंगल की ओर भाग गया. इसके बाद ग्रामीणों ने तेंदुआ आने की सूचना वन विभाग को दी. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/Dumaria-Van-Vibhag.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-central-government-should-stop-selling-government-assets-in-private-hands-diku-savainya/">चाईबासा

: निजी हाथों में सरकारी परिसंपत्ति बेचना बंद करें केंद्र सरकार : दिकु सवैंया
खबर पाकर वन विभाग की टीम बारुनिया गांव पहुंच गई है. डुमरिया प्रखंड के अंतिम छोर पर स्थित बारुनिया घने जंगलों के बीच बसा हुआ है. ओड़िशा के वन क्षेत्र से सटा हुआ है. ओड़िशा के सिमलीपाल फॉरेस्ट रिजर्व से तेंदुआ निकल कर इस क्षेत्र में आ जाते हैं. इस मसले पर मुसाबनी के प्रभारी वन क्षेत्र पदाधिकारी दिग्विजय सिंह ने दूरभाष पर बताया कि काला तेंदुआ आने की सूचना मिली है. वन विभाग की टीम उस पर नजर रखे हुए है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही