Search

 
 
 

डुमरिया : राशन कटौती के विरोध में कार्डधारियों ने किया विरोध प्रदर्शन

 
Dumaria (Sanat Kumar Pani) : डुमरिया प्रखंड के दामदी, दामुडीह और बनकाटी के राशन कार्डधारियों ने शुक्रवार को प्रखंड कार्यालय परिसर में कम अनाज देने के विरोध में राशन दुकानदार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. कार्डधारियों ने राशन दुकानदार महिला विकास समिति दामदी पर प्रति यूनिट एक किलोग्राम अनाज और भाड़े के लिए एक किलोग्राम अनाज काटे जाने की शिकायत प्रखंड विकास पदाधिकारी से की. इसे भी पढ़ें : चांडिल">https://lagatar.in/chandil-harelal-mahato-distributed-torches-crackers-and-mobile-phones-among-the-villagers-in-elephant-affected-area/">चांडिल

: हाथी प्रभावित क्षेत्र में ग्रामीणों के बीच हरेलाल महतो ने टॉर्च, पटाखा व मोबिल बांटा
कार्डधारियों ने प्रखंड विकास पदाधिकारी को बताया कि दुकानदार द्वारा पहले एक किलोग्राम प्रत्येक कार्डधारी से काटा जाता था. विगत अगस्त माह में प्रति यूनिट एक किलोग्राम और भाड़ा के एवज में एक किलोग्राम प्रति कार्डधारी से काटा जा रहा है. जिससे कार्डधारी आक्रोशित हैं. कार्डधारियों ने प्रखंड विकास पदाधिकारी साधु चरण देवगम से संबंधित डीलर पर कारवाई की मांग की है. मौके पर लंबोदर मार्डी, सुरेन्द्र नाथ महतो, देलहो मार्डी, सुमित्रा हांसदा, लगेन सरदार, उदय टुडू, मनोज महतो, सोमवारी बानरा समेत सैकड़ों कार्डधारी उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही