Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

डुमरिया : कुंडालुका में कल्वर्ट धंंसा, दुर्घटना की बढ़ी आशंका

Dumaria (Sanat Kr Pani) : डुमरिया प्रखंड अंतर्गत बांकिशोल पंचायत के कुंडालुका गांव में मुख्य सड़क पर बना कलवर्ट धंस गया है. नाला के उपर स्लैब डालकर सड़क बनायी गयी है. स्लैब टूट जाने से सड़क में गड्ढा हो गया है. जिससे इस सड़क में आनेवाले वाले लोग दुर्घटना के शिकार हो सकते हैं. कुंडालुका गांव के बुजुर्ग गोरा बेसरा ने शनिवार को इस गढ्ढे के उपर लाल चमकीला कपड़ा को झंडा के रूप में बांध दिया, जिससे लोगों को दुर्घटना से बचाया जा सके. इसे देख सड़क से गुजरने वाले लोग सावधान होकर चल रहे है और दुर्घटना का शिकार होने से बच रहे हैं. इस सड़क की मरम्मती की मांग ग्रामीणों ने की है. इसे भी पढ़ें : डुमरिया">https://lagatar.in/dumariya-the-roof-of-the-house-was-blown-away-by-the-storm-jmm-provided-financial-help/">डुमरिया

: आंधी-तूफान से उड़ा घर का छप्पर, झामुमो ने की आर्थिक मदद
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही