Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

डुमरिया : माता समिति की बैठक में परस्पर सहयोग का लिया गया निर्णय

Dumaria (Sanat Kumar Pani) : डुमरिया प्रखंड के स्वर्गछिड़ा में रविवार को प्रखंड माता समिति संघ की बैठक आयोजित हुई. बैठक में माता समिति सदस्यों द्वारा किसी प्रकार के सुख -दुख पड़ने पर परस्पर सहयोग करने का निर्णय लिया गया. समिति के सदस्यों ने बताया कि मानदेय कम मिलता है, साथ ही समय पर प्रतिमाह भुगतान भी नहीं किया जाता. इस दौरान कोई आकस्मिक आवश्यकता पड़ने पर माता समिति के सदस्यों को बहुत परेशानी होती है. ऐसे में अब सभी ने सामुहिक रूप से एक दुसरे की मदद करने का निर्णय लिया. साथ ही धोलाबेड़ा की माता समिति सदस्य दुली सोरेन के पति के श्राद्धकर्म के लिए सभी सदस्यों ने 50-50 रुपये एकत्र करने का निर्णय लिया. मौके पर संघ की अध्यक्ष रानी मुर्मू, सचिव जावना टुडू, मेहंदी सोरेन, पोमा सोरेन, बिजो बास्के, सिनगो मार्डी आदि उपस्थित थी. इसे भी पढ़ें : चांडिल">https://lagatar.in/chandil-encroachment-being-done-on-worship-place-gauchar-land-and-public-football-ground/">चांडिल

: पूजा स्थल, गौचर भूमि एवं सार्वजनिक फुटबॉल मैदान पर किया जा रहा अतिक्रमण
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही