Search

 
 
 

डुमरिया : नवनिर्मित थाना भवन का डीआईजी ने किया उद्घाटन, पौधरोपण

 
Dumaria (Sanat Kumar Pani) : डुमरिया थाना के नवनिर्मित थाना भवन का उद्घाटन शुक्रवार को कोल्हान के डीआईजी अजय लिंडा ने किया. समारोह में एसएसपी प्रभात कुमार भी उपस्थित थे. पुलिस भवन का निर्माण 2 करोड़ 30 लाख की लागत से किया गया है. इस अवसर पर डीआईजी अजय लिंडा ने कहा कि नवनिर्मित भवन अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त है. इस परिसर में थाना के अधिकारी अधिक उत्साहित होकर काम करेंगे. डुमरिया क्षेत्र नक्सलवाद से मुक्त हो गया है. चाईबासा क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ बड़े ऑपरेशन चलाए जा रहे हैं. नक्सलियों के गढ़ को ध्वस्त किया गया है. इसी बौखलाहट में नक्सलियों ने कई ग्रामीणों की हत्या कर दी है. जिनकी हत्या की गई है वे लोग नक्सलियों के पुराने सहयोगी थे. नक्सली संदेह के आधार पर उनकी हत्या कर रहे हैं. जल्द ही नक्सलियों के पूरे तंत्र को ध्वस्त कर दिया जाएगा. इसे भी पढ़ें : किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-chidiyas-munda-and-social-organizations-will-support-the-economic-blockade/">किरीबुरू

: चिड़िया के मुंडा व सामाजिक संगठन देंगे आर्थिक नाकेबंदी को समर्थन

पुलिस व पब्लिक के बीच बातचीत होती रहनी चाहिए

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/08/Dumaria-Thana-Udghatan-1-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> डीआईजी ने कहा कि पुलिस और पब्लिक के बीच बातचीत होती रहनी चाहिए. आपस में सहयोग की भावना होनी चाहिए. इससे पुलिस किसी भी घटना का उद्भेदन त्वरित गति से कर सकती है. डीआईजी ने अंधविश्वास से दूर रहने के लिए लोगों को जागरूक करने की अपील की. उन्होंने कहा कि अंधविश्वास के कारण कई लोग सांप काटने और बीमार होने पर झाड़-फूंक कराने चले जाते हैं. इसके कारण बिना इलाज के कई लोगों की मौत हो जाती है. नाबालिग लड़कियों को काम के बहाने दूसरे प्रदेश में बिचौलिया द्वारा बेच दिया जाता है. ग्रामीण इसके खिलाफ जागरूक हों. इसे भी पढ़ें : झारखंड">https://lagatar.in/sc-adjourns-hearing-on-cbis-plea-against-bail-granted-to-lalu-yadav-by-jharkhand-hc-till-october/">झारखंड

HC से लालू यादव को मिली जमानत के खिलाफ CBI की याचिका पर सुनवाई SC में अक्टूबर तक टली  

समारोह में ये थे उपस्थित

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/08/Dumaria-Thana-Udghatan-2.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> इस अवसर पर डीआईजी व अन्य अधिकारियों का पारंपरिक रूप से स्वागत किया गया, डीआईजी व एसएसपी ने थाना परिसर में पौधरोपण किया. समारोह में मुसाबनी डीएसपी चंद्रशेखर आजाद, मुसाबनी व जादूगोड़ा के इंस्पेक्टर इंद्रदेव राम, डुमरिया थाना प्रभारी संजीवन उरांव, मुसाबनी थाना प्रभारी अंचित कुमार, गुड़ाबांदा थाना प्रभारी परवेज आलम, जादूगोड़ा थाना प्रभारी संजीव कुमार झा, पोटका थाना प्रभारी विनोद टुडू, कोवाली थाना प्रभारी रंजीत उरांव, बीडीओ साधुचरण देवगम, जिला पार्षद पार्वती मुंडा, उप प्रमुख चैतन मुर्मू, बीस सूत्री अध्यक्ष भागात बास्के, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष मिर्जा सोरेन, भाजपा मंडल अध्यक्ष बेहुला नायक, शंकर चंद्र हेंब्रम, शैलेंद्र बास्के, अधीर चंद्र गिरी, गणेश चंद्र पंडा, बसंत मदिना, दिलीप पंडा, जयपाल सिंह मुर्मू, मो. मुर्शीद अंसारी समेत जनप्रतिनिधि और ग्रामीण उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही