Search

 
 
 

डुमरिया : भरलूकोला में चापाकल खराब होने से पेयजल संकट गहराया

 
Dumaria (Sanat Kr Pani) : डुमरिया प्रखंड अंतर्गत खैरबनी के भुरलूकोला में पेयजल संकट गहरा गया है. विगत कई माह से चापाकल खराब है. गर्मी की दस्तक देने के साथ ही पहाड़ी स्रोत और नाले सूख गये. जिससे इस गांव में इंसान और मवेशियों को पानी के लिए परेशानी उठानी पड़ रही है. रविवार को ग्रामीणों ने विरोध जताते हुए प्रशासनिक पदाधिकारियों से इस क्षेत्र के पेयजल संकट के समाधान की मांग की. डुमरिया प्रखंड में पेयजल और स्वच्छता विभाग के जेई का पद प्रभार के भरोसे चल रहा है. जमशेदपुर में पदस्थापित जेई आकाश जायसवाल के जिम्मे डुमरिया प्रखंड है. गर्मी के मौसम में डुमरिया प्रखंड के सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में पानी की गंभीर समस्या उत्पन्न हो सकती है. भुरलूकोला के छिता मुर्मू, माही मार्डी, बाहा मार्डी, सालगे मुर्मू, कुंदी मुर्मू, देल्हो हेंब्रम आदि ने बताया गांव की महिलाओं को पेयजल के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ रही है. इसे भी पढ़ें : घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-woman-dies-after-being-hit-by-a-train/">घाटशिला

: ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही