Sanat Kumar Pani | Dumaria (Jamshepur) : डुमरिया प्रखंड में मतदान शुरू होने के साथ ही वोटरों की लंबी कतारें लग गई हैं. मतदान करने में महिला वोटर काफी उत्साहित हैं. मतदान केंद्रों में महिलाओं की संख्या अधिक है. कई बुजुर्ग महिलाएं मतदान करने पहुंच रही हैं. प्रशासन भी मतदान शांतिपूर्ण कराने में मुस्तैद है. प्रखंड में महिला वोटर्स की संख्या अधिक है. यहां कुल 49438 मतदाता हैं, जिसमें महिला वोटर की संख्या 25634 और पुरुष वोटर की संख्या 23804 हैं. महिला वोटर की संख्या पुरुष वोटर के मुकाबले 1830 अधिक हैं.
डुमरिया : वोटर्स का दिख रहा उत्साह, पहुंच रहे बुजुर्ग मतदाता
Last Updated: May 25, 2024 12:00 AM (IST)