Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

डुमरिया : कुमड़ाशोल में पंचम रात्रि संकीर्तन का हुआ शुभारंभ, भक्तों की उमड़ी भीड़

Dumaria (Sanat Kr Pani) : डुमरिया प्रखंड के कुमड़ाशोल गांव में रविवार शाम को पंचम रात्रि संकीर्तन का शुभारंभ हुआ. कुमड़ाशोल शिव मंदिर प्रांगण में आयोजित इस संकीर्तन में बंगाल के मेदनीपुर, सिंघासाई, बागछड़ी, धानआड़ा बांकुड़ा और रघुनाथपुर से आये संकीर्तन संप्रदाय हरिनाम संकीर्तन गायन प्रस्तुत करेंगे. 7 अप्रैल शुक्रवार को पूर्णाहुति के साथ संकीर्तन संपन्न होगा. संकीर्तन के आयोजन में संकीर्तन कमेटी के अध्यक्ष सुधांशु शेखर साव, सचिव खिरोद चंद्र साव, कोषाध्यक्ष सुरेश कुमार साव, नरेश कुमार साव, अनुप कुमार साव, मनोज मुर्मू, रमाकांत पानी, रुद्र नायक समेत ग्रामीण जुटे हैं. इस अवसर पर संकीर्तन परिसर को भव्य तरीके से सजाया गया है. भक्तों को किसी प्रकार की असुविधा ना हो इसके लिए पूरी व्यवस्था की गई है.

इसे भी पढ़ेंशादी">https://lagatar.in/elder-brother-was-killed-with-an-ax-if-he-did-not-get-married/">शादी

नहीं करायी तो बड़े भाई की कुल्हाड़ी मारकर हत्या

[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही