Search

 
 
 

डुमरिया : मत्स्यजीवी स्वावलंबी सहकारिता समिति का हुआ गठन

 
Dumaria (Sanat Kr Pani) : डुमरिया प्रखंड में मत्स्यजीवी स्वावलंबी सहकारिता समिति का गठन किया गया. समिति की गठन के लिए सोमवार को प्रखंड कार्यालय परिसर में जिला मत्स्य पदाधिकारी अलका पन्ना की उपस्थिति में बैठक आयोजित की गई. जिला मत्स्य पदाधिकारी ने उपस्थित किसानों को मत्स्य पालन और सहकारी समिति के माध्यम से मत्स्य व्यवसाय के संबंध में जानकारी दी. उन्होंने कहा कि समिति के माध्यम से प्रखंड में मत्स्य पालन को बढ़ावा दिया जायेगा, जिससे किसानों की आय में वृद्धि होगी. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/Dumaria-Matsy-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> इसे भी पढ़ें : चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-wife-killed-by-truck-accident-husband-seriously-injured/">चाकुलिया

: ट्रक के धक्के से पत्नी की मौत, पति गंभीर रूप से जख्मी
बैठक में उपस्थित मत्स्य पालन से जुड़े किसानों को समिति का सदस्य बनाया गया. भगत बास्के को कार्यकारी अध्यक्ष चुना गया. बैठक में सहायक निबंधन पदाधिकारी विवेक कुमार सिंह, विधायक प्रतिनिधि सह झामुमो प्रखंड अध्यक्ष मिर्जा सोरेन, प्रमुख गंगामुनी हांसदा, बीडीओ साधुचरण देवगम, सहकारिता प्रसार पदाधिकारी सिद्धेश्वर पासवान, बीस सूत्री अध्यक्ष भगत बास्के, उप प्रमुख चैतन मुर्मू, पंसस हरकुलस तिउ, किसान सिदाम मुर्मू, नरसिंह सोरेन, बुढ़ान हांसदा, सुराई मार्डी, दुला टुडू, पुलक साव, संजय कुमार पानी, सांवते मार्डी आदि उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही