Search

 
 
 

डुमरिया : झारखंड बोर्डर के पास पंहुचा 50 जंगली हाथियों का झुंड, दहशत में ग्रामीण

 
Dumaria (Sanat Kumar Pani) : झारखंड बोर्डर पर स्थित डुमरिया प्रखंड की सीमा पार ओड़िशा के कोपाडिया जंगल में 50 से अधिक हाथियों का झुंड आ गया है. सोमवार सुबह हाथियों का झुंड झारखंड बोर्डर के पास पंहुचा गया है. इससे डुमरिया और गुड़ाबांदा प्रखंड के बोर्डर क्षेत्र में रहने वाले ग्रामीण दहशत में हैं. हाथियों का झुंड अभी बोर्डर से लगभग 5 से 6 किलोमीटर दूर मौजूद है. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-bail-plea-of-bjp-leader-abhay-singh-and-others-rejected/">जमशेदपुर

: भाजपा नेता अभय सिंह समेत अन्य की जमानत याचिका खारिज

ग्रामीण भयभीत

पिछले रविवार को गुड़ाबांदा प्रखंड में एक जंगली हाथी आया था. हाथी ने गुड़ाबांदा प्रखंड मेंछह घरों को तोड़ा, इसके बाद चाकुलिया प्रखंड की ओर चला गया था. बड़ी संख्या में हाथी आने पर अधिक नुकसान होने की आशंका से ग्रामीण भयभीत हैं. ओड़िशा के ग्रामीणों के मुताबिक बंगाल क्षेत्र से भगाये गये हाथी ओड़िशा के रास्ते झारखंड बोर्डर के पास पंहुचे हैं. इसे भी पढ़ें :दिनेश">https://lagatar.in/nia-will-extract-secrets-from-dinesh-gop-sought-remand-from-the-court/">दिनेश

गोप से राज उगलवायेगी NIA, कोर्ट से 15 दिनों की मांगी रिमांड
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही