Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

डुमरिया : बारिश नहीं हुई तो पानी के लिए मच जाएगा हाहाकार

Dumaria (Sanat Kr Pani) : डुमरिया प्रखंड में गर्मी की शुरुआत में ही सभी पहाड़ी नदी-नाले सूख गये हैं. नदियों में पानी का जलस्तर बहुत तेजी से घट गया है. कुछ स्थानों में डोभा जैसे छोटे-छोटे गढ्ढे में ही पानी बचा है. ऐसा होना ग्रामीणों और मवेशियों के लिए परेशानी का कारण है. अगर बारिश नहीं हुई तो आने वाले समय में स्थिति और भी भयावह हो सकती है. इसे भी पढ़ें :‘शुभम">https://lagatar.in/shubham-sandesh-exclusive-gives-instructions-to-others-doesnt-follow-them-himself/">‘शुभम

 संदेश’ एक्सक्लूसिव : दूसरों को देते हैं निर्देश, खुद नहीं करते अनुपालन

शुक्रवार को क्षेत्र में हुई हल्की बूंदाबांदी 

[caption id="attachment_576130" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/03/pani-hahakar-2-300x200.jpg"

alt="" width="300" height="200" /> सूखी जोउ नदी.[/caption] नदी किनारे बसने वाले गांवों के लोगों को नहाने और जानवरों को पीने का पानी इन्हीं नदियों से मिलता है. विगत छह माह से इस क्षेत्र में जोरदार बारिश नहीं हुई है. शुक्रवार को क्षेत्र में हल्की बूंदाबांदी हुई. इससे जलस्तर में वृद्धि नहीं हो पाई. प्रखंड की मुख्य नदियां शंख नदी, जोउ नदी, पेंचाखाल समेत सभी छोटे-बड़े जल स्रोत सूख गये हैं. कुमड़ाशोल के पुलक कुमार साव ने बताया कि गांव से तीन किलोमीटर दूर शंख नदी में सभी ग्रामीण नहाते है. अब नदी सूख रही है. इससे आने वाले दिनों में बहुत मुश्किल होगी. हातिबारी के शैलेन कर ने कहा कि नदी में पानी सूख जाने से नहाने के लिए समस्या हो रही है. अधिकतर ग्रामीण नदी के भरोसे ही रहते हैं. नदी और नालों के सूखने से मवेशियों को पालना भी मुश्किल हो जाएगा. इसे भी पढ़ें :टिकट">https://lagatar.in/ticket-expectation-former-mp-furkan-ansari-busy-preparing-for-2024/">टिकट

की उम्मीद: 2024 की तैयारी में जुटे पूर्व सांसद फुरकान अंसारी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही