Dumaria (Sanat Kr Pani) : डुमरिया प्रखंड अंतर्गत धोलाबेड़ा पंचायत के जानेगोड़ा टोला निमडुंगरी में पेयजल संकट ने विकराल रुप ले लिया है. कुछ दिन पूर्व ग्रामीणों ने श्रमदान से सूख चुके पेंचानाला में कुंआ खोदकर पानी की व्यवस्था की थी, लेकिन विगत दिनों हुई बारिश से उक्त कुआं में गंदा पानी निकल रहा है. इसे भी पढ़ें : ममता">https://lagatar.in/mamata-banerjee-will-offer-prayers-at-puris-jagannath-temple-today-likely-to-meet-naveen-patnaik/">ममता
बनर्जी आज पुरी के जगन्नाथ मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगी, नवीन पटनायक से मुलाकात की संभावना ग्रामीण मदन मार्डी, भागात हेम्ब्रम, साकरो हेम्ब्रम, गुजाई टुडु, गुरुवारी मार्डी, गुमदा मुर्मू, छिता मुर्मू, सुबनी कुदादा आदि ग्रामीणों ने बुधवार को प्रखंड उप प्रमुख चैतन मुर्मू को इस संबंध में ज्ञापन देकर बताया कि दो-तीन दिन के अंदर ब्लॉक के पदाधिकारी अगर पेयजल संकट समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई शुरू नहीं करते हैं, तो ग्रामीण ब्लॉक कार्यालय का घेराव करेंगे. [wpse_comments_template]
डुमरिया : पेयजल की समस्या दूर नहीं हुई तो ब्लॉक का घेराव करेंगे ग्रामीण

Leave a Comment