Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

डुमरिया : हाड़दा गांव में दो साल से जल मीनार का मोटर खराब, गहराया पेयजल संकट

Dumaria (Sanat Kr Pani) : डुमरिया प्रखंड अंतर्गत कांटाशोल पंचायत के हांड़दा गांव में जल मीनार का मोटर खराब हो गया है. इसके कारण गांव में पेयजल के लिए हाहाकार मच गया है. ग्रामीण पेयजल के लिए तरस रहे हैं. जिस खेत के सोते से ग्रामीण पानी लेते थे, गर्मी पड़ने के साथ ही सोता सुखने लगा है. लगभग दौ सौ परिवार के हजारों ग्रामीण पेयजल संकट से जूझ रहे हैं. गांव के महिलाओं को पेयजल के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ रही है. इसे भी पढ़ें :आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-women-reached-minister-champai-soren-with-the-problem-of-drinking-water-supply/">आदित्यपुर

: महिलाएं पेयजलापूर्ति की समस्या लेकर पहुंची मंत्री चंपई सोरेन के पास

डीसी ने भी दिया था सख्त निर्देश

हांड़दा गांव में 45 लाख के लागत से जल मीनार का निर्माण नीर निर्मल योजना से किया गया था. जल मीनार का मोटर दो वर्ष पहले ही खराब हो गया है. ग्रामीण अधिकारियों से गुहार लगाकर थक चुके हैं. पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के अधिकारी ग्रामीणों के पेयजल समस्या की अनदेखी कर रहे हैं. डीसी विजया जाधव के आदेश का पालन भी अधिकारी नहीं कर रहे हैं, डीसी ने पेयजल समस्याओं के समाधान करने का सख्त निर्देश संबंधित अधिकारियों को विगत समीक्षा बैठक में दिया था. लेकिन इसका भी असर अधिकारियों पर नहीं हो रहा है. इसे भी पढ़ें :अभिनेता">https://lagatar.in/actor-and-filmmaker-satish-kaushik-dies-of-heart-attack/">अभिनेता

और फिल्मकार सतीश कौशिक का दिल का दौरा पड़ने से निधन

ग्रामीण करेंगे आंदोलन 

कांटाशोल पंचायत के पंचायत समिति सूरजमनी मार्डी, ग्राम प्रधान डुयका मुर्मू, धनोराम टुडू, रामचंद्र सोरेन, वीर सिंह मुर्मू, चेतन्य मुर्मू, सुनील कुमार मुर्मू, खेतु मुर्मू देवनाथ मुर्मू आदि ग्रामीणों ने बताया कि जल मीनार के मोटर की मरम्मती जल्द नहीं की गयी तो ग्रामीण इसके लिए आंदोलन करेंगे. इस संबंध में पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के जेई आकाश जायसवाल ने कहा की मोटर को ठीक करने का प्रयास किया जायेगा. इसे भी पढ़ें :किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-people-played-holi-fiercely-in-saranda/">किरीबुरू

: सारंडा में लोगों ने जमकर खेली होली
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही