Search

 
 
 

डुमरिया : रांगामाटिया में मुखिया ने दो चापाकल की मरम्मत कराई

 
Dumaria (Sanat Kr Pani) : डुमरिया प्रखंड अंतर्गत केंदुआ पंचायत के रांगामाटिया में दो खराब चापकल की मरम्मत मुखिया फुलमनी मुर्मू ने गुरुवार को अपने खर्च से करायी. रांगामाटिया गांव में संजय मुर्मू घर के सामने और क्लब भवन रागामाटिया स्थित चापाकल कई दिनों से खराब पड़े थे. मुखिया फुलमनी मुर्मू को इसकी खबर मिलते ही उन्होंने संज्ञान में लेकर चापाकल की मरम्मत करायी. मुखिया ने बताया कि पंचायत के सभी निवासियों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध हो, इसके लिए हमेशा तत्पर हैं. इस मरम्मत कार्य में मुख्य रुप से युवा नेता उदय मुर्मू, लखन जोंको, सावना मुर्मू, भीमसेन हांसदा, साधु मेलगांडी आदि ग्रामीण उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-relationship-made-on-the-pretext-of-girlfriend-married-another-girl-went-to-jail/">जमशेदपुर

: प्रेमिका को झांसा देकर बनाए संबंध, दूसरी युवती से की शादी, गया जेल
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही