Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

डुमरिया : झामुमो प्रखंड अध्यक्ष ने सीएम को डिग्री कॉलेज स्थापना के लिए सौंपा मांग पत्र

Dumaria (Sanat Kr Pani) : डुमरिया के झामुमो प्रखंड अध्यक्ष मिर्जा सोरेन ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से डुमरिया प्रखंड में डिग्री कॉलेज स्थापना करने की मांग की है. झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के दौरान विधायक संजीव सरदार के साथ झामुमो के नेतागण सीएम से मिले और मांग पत्र सौंपा गया. सीएम को उच्च शिक्षा के लिए होने वाली परेशानियों से अवगत कराया गया. बताया गया कि डुमरिया के छात्रों को डिग्री कॉलेज में पढ़ने के 80 किलोमीटर तक की दूरी तय करनी पड़ती है. इस कारण से बहुत विद्यार्थी उच्च शिक्षा से वंचित रह जाते हैं. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-children-of-murali-public-school-took-out-vasudhaiva-kutumbakam-rally/">जमशेदपुर

: मुरली पब्लिक स्कूल के बच्चों ने निकाली “वसुधैव कुटुंबकम” रैली

सीएम ने दिया पहल का आश्वासन

पूर्वी सिंहभूम के पिछड़े प्रखंड में शुमार डुमरिया में डिग्री कॉलेज की स्थापना से गरीब तबके के छात्र -छात्राओं को भी उच्च शिक्षा मिल सकेगी. डिग्री कॉलेज की स्थापना भालुकपतड़ा मौजा में शहीद जयराम टुडू के नाम पर रखे जाने की मांग भी की गई है. सीएम हेमंत सोरेन ने डुमरिया प्रखंड में डिग्री कॉलेज स्थापना के लिए आवश्यक पहल करने का आश्वासन झामुमो नेताओं को दिया है. झामुमो के प्रखंड सचिव जयपाल मुर्मू और युवा नेता भगत हांसदा भी इस दौरान उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही