Search

 
 
 

डुमरिया : हेमंत न्याय यात्रा को सफल बनाने के लिए झामुमो की बैठक

 
Dumaria (Sanat Kumar Pani) : डुमरिया प्रखंड में 17 से 19 फरवरी तक चलने वाली हेमंत न्याय यात्रा का सफल संचालन को लेकर झामुमो प्रखंड समिति की एक बैठक मिर्जा सोरेन के अध्यक्षता मंगलवार शाम को विधायक कार्यालय में आयोजित हुई. जिला समिति के निर्देशानुसार आयोजित इस न्याय यात्रा मे एलइडी युक्त प्रचार वाहन शामिल होंगी. जिसमे पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सरकार द्वारा की गई विकास कार्यों को गांव-गांव जाकर एलइडी स्क्रीन पर दिखाया जाएगा. इसे भी पढ़ें : प्रयागराज">https://lagatar.in/prayagraj-on-basant-panchami-14-70-lakh-people-took-a-dip-of-faith-in-the-holy-sangam/">प्रयागराज

: बसंत पंचमी पर 14.70 लाख लोगों ने पवित्र संगम में लगायी आस्था की डुबकी
केंद्रीय जांच एजेंसी ईडी के द्वारा किस प्रकार से षड्यंत्र रचकर हेमंत सोरेन को गिरफ्तार किया है. कार्यकर्ता इसे ग्रामीणों को बतायेंगे. झामुमो कार्यकर्ताओं ने इस अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया. बैठक मे प्रखंड उपाध्यक्ष रामचंद्र हेंब्रम, सोशल मीडिया प्रभारी भगत हांसदा, त्रिलोचन पंडा, अर्जुन हेंब्रम, खुदीराम मुर्मू, संजय किस्कू, सरकार किस्कू, दांदू मार्डी, हाड़ीराम मुर्मू, अर्जुन मार्डी, मेघराय बास्के, काजमान सिंह सरदार, रामचंद्र मुर्मू, सालखु मार्डी, सुदर्शन मुर्मू, सुरेश साव, दुबराज हेंब्रम आदि मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही