Search

 
 
 

डुमरिया : केजीवीवी की वार्डन व शिक्षिकाओं पर छात्राओं को प्रताड़ित करने की विधायक से शिकायत

 
Dumaria (Sanat Kumar Pani) : डुमरिया प्रखंड के हांड़दा स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की वार्डन और दो सहायक शिक्षिकाओं द्वारा छात्राओं के साथ दुर्व्यवहार करते हुए प्रताड़ित करने का आरोप अभिभावकों ने लगाया है. अभिभावक, प्रबंधन समिति के अध्यक्ष और सदस्यों ने बुधवार को पोटका के विधायक संजीव सरदार से इस संबंध में शिकायत करते हुए कार्रवाई की मांग की है. विधायक को दिए गये शिकायत पत्र में कहा गया है कि विद्यालय की वार्डन अंजलि कुमारी छात्राओं के साथ मारपीट करती है. इसे भी पढ़ें :चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-road-from-misrikanta-to-barshol-turned-into-potholes/">चाकुलिया

: मिश्रीकांटा से बड़शोल जाने वाली सड़क गड्ढों में तब्दील

मेन्यू के अनुसार नहीं मिल रहा छात्राओं को भोजन

द्यालय की सहायक शिक्षिका रेखा दास और रिंकी कुमारी भी वार्डन के साथ मिलकर छात्राओं को प्रताड़ित करती हैं. शिकायत में छात्राओं को मेन्यू के अनुसार भोजन नहीं देने और अपने लिए अलग भोजन बनवाने का का आरोप लगाया गया है. साथ ही विद्यालय की रसोईया को भी धमकाने का आरोप लगाया गया है. विधायक से वार्डन और सहायक शिक्षिकाओं पर कारवाई करने और विद्यालय से बर्खास्त करने की मांग की गई है. मौके पर बीस सूत्री अध्यक्ष भागात बास्के, विद्यालय प्रबंधन समिति की अध्यक्ष हिरामुनी मुर्मू, दासमात सोरेन, सुनाराम हेंब्रम, बैजेंद्र हेंब्रम, दुर्गा मुंडा मथुर माझी, कामेश्वर मुर्मू आझो हेंब्रम हेंब्रम आदि उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें :कारगिल">https://lagatar.in/kargil-victory-day-cm-hemant-soren-paid-tribute-to-the-martyred-soldiers/">कारगिल

विजय दिवस : सीएम हेमंत सोरेन ने शहीद जवानों को श्रद्धा सुमन अर्पित किये
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही