Search

 
 
 

डुमरिया : हाईटेंशन तार की चपेट में आया मजदूर घायल

 
Dumaria (Sanat Kumar Pani) : डुमरिया प्रखंड के केंदुआ बुरुडीह स्थित टांगीनाला में पुल निर्माण में कार्यरत एक मजदूर हाई टेंशन तार की चपेट में आ गया. घटना बुधवार सुबह की है पुल निर्माण कार्य में काम करने के दौरान मजदूर एक पाइप हटा रहा था. पाइप उपर हाईटेंशन तार से सट गया. जिससे मजदूर करंट की चपेट में आ गया. उसके दोनों हाथ और जांघ जल गया है. साथ ही दाहिने हाथ की हड्डी टूट गई. इसे भी पढ़ें : तोपचांची">https://lagatar.in/topchanchi-thieves-targeted-textile-shop-took-away-goods-worth-rs-10-lakh/">तोपचांची

: चोरों ने कपड़ा दुकान को बनाया निशाना, 10 लाख का माल उड़ा ले गये
ग्रामीण लखन जोंकों और साथी मजदूरों ने उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डुमरिया पंहुचाया. चिकित्सा प्रभारी डॉ सायबा सोरेन ने उसका प्राथमिक इलाज किया. बेहतर इलाज के लिए घायल मजदूर को एमजीएम रेफर कर दिया गया. डॉ सायबा सोरेन के मुताबिक मजदूर को गंभीर चोट पहुंची है. घायल मजदूर दुलु सरदार (21) बंगाल के बांकुड़ा जिला अंतर्गत धोजुड़ी गांव का निवासी है. इसे भी पढ़ें : चांडिल">https://lagatar.in/chandil-the-youth-who-tried-to-murder-a-minor-went-to-jail/">चांडिल

: नाबालिग की हत्या का प्रयास करने वाला युवक गया जेल
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही