Search

 
 
 

डुमरिया : विधायक ने दिया वाटर मोटर, पेयजल संकट से मिली राहत

 
Dumaria (Sanat Kumar Pani) : डुमरिया प्रखंड के पलाशबनी पंचायत अंतर्गत धतकीडीह में सोलर जलमीनार खराब होने से ग्रामीण परेशान है. इसकी जानकारी मिलने पर विधायक संजीव सरदार ने निजी स्तर से एक वाटर मोटर ग्रामीणों को उपलब्ध कराया. गुरुवार को विधायक प्रतिनिधि सह झामुमो प्रखंड अध्यक्ष मिर्जा सोरेन की देखरेख में पुराने मोटर को बदल कर नये मोटर को जलमीनार में लगा दिया गया. नये मोटर से ग्रामीणों को पेयजल संकट से राहत मिल गई है. इसके लिए ग्रामीणों ने विधायक संजीव सरदार का आभार व्यक्त किया है. मौके पर विधायक प्रतिनिधि सह झामुमो प्रखंड अध्यक्ष मिर्जा सोरेन, मनोज मुर्मू, काजमान सिंह सरदार, लखन मार्डी समेत ग्रामीण उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : बहरागोड़ा">https://lagatar.in/bahragora-students-doing-better-in-matriculation-exam-honored/">बहरागोड़ा

: मैट्रिक परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थी सम्मानित
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही