Search

 
 
 

डुमरिया : एकलव्य आवासीय विद्यालय भवन निर्माण का विधायक ने किया निरीक्षण

 
Dumaria (Sanat Kr Pani) : विधायक संजीव सरदार ने शुक्रवार को डुमरिया प्रखंड अंतर्गत कांटाशोल पंचायत के कांटाशोल में निर्माणाधीन एकलव्य आवासीय विद्यालय भवन का निरीक्षण किया. 17 करोड़ की लागत से बनाए जा रहे इस भवन में कई अनियमिततायें सामने आई. विधायक ने बताया कि बनाए गए पीलर टेढ़े हैं. एक लेबल पर भी नहीं है. घटिया ईंटों का प्रयोग किया जा रहा है. मजदूरों को कम मजदूरी दी जा रही है. इसे भी पढ़ें : लातेहार:">https://lagatar.in/latehar-all-india-bhuiyan-samaj-organized-mata-shabri-puja-festival/">लातेहार:

अखिल भारतीय भुइयां समाज ने माता शबरी पूजा महोत्सव का किया आयोजन
विधायक ने योजना के ठेकेदार रवि अग्रवाल से फोन पर बात की और कार्यपालक अभियंता के जांच करने तक निर्माण कार्य बंद रखने का निर्देश साइट इंचार्ज रोशन कुमार सिंह को दिया. इससे पहले विधायक ने विधायक कार्यालय छोलागोड़ा में प्रखंड की माता समिति रसोइयों से मुलाकात की और उनकी मांगों को मुख्यमंत्री के समक्ष रखने का आश्वासन दिया. साथ ही रसोइयों का चार माह का बकाया मानदेय भुगतान सात दिनों के करवाने का भरोसा दिया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही