Dumaria (Sanat Kumar Pani) : डुमरिया प्रखंड के केंदुआ पंचायत अंतर्गत बारुबेड़ा में मंगलवार को वारंग क्षिती लिपी के जनक ओत गुरु कोल लाको बोदरा की 104वीं जयंती मनाई गई. इस अवसर पर हिर्ला दुंबी मुंडरी और रामसिंह कालुंडिया ने पारंपरिक पूजा अर्चना की. बतौर मुख्य अतिथि पोटका के विधायक संजीव सरदार ने ओत गुरु कोल लाको बोदरा के मूर्ति पर माल्यार्पण किया और श्रद्धांजलि अर्पित की. उन्होंने कहा कि गुरु का स्थान मानव जीवन में सबसे उपर है. उनके मार्ग दर्शन से ही हम जीवन में आगे बढ़ सकते हैं. इस अवसर पर हो भाषा कवि सम्मेलन और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया. मौके पर बीडीओ साधुचरण देवगम, बीस सूत्री अध्यक्ष भागात बास्के, अर्जुन मुर्मू, उदय मुर्मू, सातरी तापे, आयोजक कमेटी के अध्यक्ष लखन जोंको, सचिव मिचराय तापे, रामजा जोंको, सोमा हो, रासी बानरा समेत ग्रामीण उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-bike-riding-youth-dies-after-being-hit-by-car-one-injured/">गिरिडीह
: कार के धक्के से बाइक सवार युवक की मौत, एक घायल [wpse_comments_template]
: कार के धक्के से बाइक सवार युवक की मौत, एक घायल [wpse_comments_template]
Leave a Comment