Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

डुमरिया : विधायक संजीव सरदार ने तमिलनाडु में फंसे मजदूरों से फोन पर की बात

Dumaria (Sanat Kr Pani) : डुमरिया प्रखंड के कुमड़ाशोल पंचायत अंतर्गत भालुकपतड़ा टोला जामझुड़की के ग्रामीण रविवार को विधायक संजीव सरदार से मिले. उन लोगों ने तमिलनाडु में मजदूरी के लिए गये अपने परिजनों की मदद करने की गुहार लगाई. विधायक संजीव सरदार ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि किसी भी मजदूर को तकलीफ नही होने देंगे. उनकी सरकार इस मामले में सजग होकर काम कर रही है. विधायक ने तमिलनाडु में कार्यरत मजदूरों से फोन पर बात की. अपना मोबाइल नंबर भी दिया और असुविधा होने पर संपर्क करने के लिए कहा. ग्रामीणों ने बताया कि आसपास के गांवों से लगभग 40 मजदूर तमिलनाडु में फंसे हुए हैं. वर्तमान परिस्थितियों से मजदूर डरे हुए हैं. इस दौरान पार्वती दास, मेम सरदार, गुडू लोहार, शिशू लोहार, सुमित्रा सीट आदि मजदूरों के परिजन उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-soil-conservation-department-gave-tractor-to-four-women-groups/">चाकुलिया

: भूमी संरक्षण विभाग ने चार महिला समूहों को दिया ट्रैक्टर
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही