Search

 
 
 

डुमरिया : बड़ाबोतला में हरिनाम संकीर्तन में विधायक ने लिया आशीर्वाद

 
Dumaria (Sanat Kumar Pani) : डुमरिया के बड़ाबोतला रंकिणी मंदिर परिसर में रविवार को अष्टम प्रहर हरीनाम संकीर्तन का आयोजन किया गया. इससे पूर्व मंदिर परिसर में नवनिर्मित संकीर्तन मंडप की प्रतिष्ठा विधि विधान के साथ की गई. इस अवसर पर पोटका विधायक संजीव सरदार रविवार देर शाम को बड़ाबोतला पहुंचे, उन्होंने पूजा अर्चना करते हुए क्षेत्र की मंगल कामना की. इसे भी पढ़ें : किरीबुरु">https://lagatar.in/kiriburu-naxalites-asked-to-remove-banners-and-posters-near-police-camp/">किरीबुरु

: नक्सलियों ने बैनर व पोस्टर साट पुलिस कैम्प हटाने को कहा
विधायक ने कहा कि हरीनाम संकीर्तन के आयोजन से क्षेत्र में समृद्धि आती है और एकता की भावना को प्रोत्साहन मिलता है. इस मौके पर झामुमो प्रखंड अध्यक्ष मिर्जा सोरेन, झामुमो सोशल मीडिया प्रभारी भगत हांसदा, आयोजन समिति के किरन नायक, विभिषण नायक, प्रमोद कुमार दास, जितेंद्र नायक, देवानंद दास, चंद्रशेखर दास, नरेंद्र नायक समेत ग्रामीण व श्रद्धालु उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही