Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

डुमरिया : सांसद व विधायक ने 5 योजनाओं का किया शिलान्यास, स्कूल व उप-स्वास्थ्य केंद्र भवन का होगा निर्माण

Dumaria (Sanat Kumar Pani) : सांसद विद्युत वरण महतो और विधायक संजीव सरदार ने शुक्रवार को डुमरिया प्रखंड का दौरा किया. इस दौरान एक करोड़ पांच लाख लागत की 5 योजनाओं का शिलान्यास सांसद और विधायक ने नारियल फोड़कर किया. कांटाशोल पंचायत के मारांगसोंघा प्राथमिक विद्यालय में दो कमरों का निर्माण 16 लाख 63 हजार, खैरबनी पंचायत के बनकाटी प्राथमिक विद्यालय में दो कमरों का निर्माण 16 लाख 63 हजार और बांकिशोल पंचायत के कुंडालुका टोला रुपुकोचा प्राथमिक विद्यालय में दो कमरों का निर्माण 16 लाख 63 हजार की लागत से जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट निधि से किया जाएगा. कांटाशोल पंचायत के घागदा में कल्याण विभाग द्वारा 24 लाख 87 हजार की लागत से जाहेरथान घेराबंदी किया जाएगा. स्वास्थ्य विभाग द्वारा कांटाशोल पंचायत के हलदीबनी में 55 लाख की लागत से स्वास्थ्य उपकेंद्र का निर्माण किया जाएगा. इसे भी पढ़ें : साहिबगंज">https://lagatar.in/sahibganj-class-10th-and-12th-results-declared-in-navodaya-vidyalaya/">साहिबगंज

: नवोदय विद्यालय में वर्ग 10 व 12 वीं का परिणाम घोषित

सांसद व विधायक से ग्रामीणों ने सड़क बनाने की मांग की

सांसद और विधायक के दौरे के क्रम में मारांगसोंघा के ग्रामीणों ने डुमरिया से मारांगसोंघा ओड़िशा सीमा तक अत्यधिक जर्जर सड़क के मरम्मत की मांग की. ग्रामीणों ने सांसद और विधायक से कहा कि सड़क पर पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है. इसी सड़क से बच्चे भी स्कूल जाते हैं. बरसात में स्थिति बहुत खराब हो जाती है. प्रखंड कार्यालय जाना भी मुश्किल हो जाता है. इस मौके पर जिला पार्षद पार्वती मुंडा, सांसद प्रतिनिधि बसंत मदिना, भाजपा मंडल अध्यक्ष बेहुला नायक, दिलीप पंडा, सुशील बारिक, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष मिर्जा सोरेन, बीस सूत्री अध्यक्ष भगत बास्के, शंकर चंद्र हेंब्रम, जयपाल सिंह मुर्मू, भागात हांसदा, काजमोहन सिंह सरदार, बिराम सोरेन आदि उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही