Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

डुमरिया : सांसद और विधायक ने 30 बेड के अस्पताल निर्माण के लिए किया भूमि पूजन

Dumaria (Sanat Kr Pani) : डुमरिया प्रखंड के भालुकपतड़ा में 30 बेड के अस्पताल का भूमि पूजन रविवार को सांसद विद्युत वरण महतो और विधायक संजीव सरदार ने संयुक्त रूप से किया. तीस बेड के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवन का निर्माण 9 करोड़ की लागत से किया जाएगा. इस मौके पर विधायक संजीव सरदार ने कहा कि इस क्षेत्र के लोगों के लिए आज ऐतिहासिक दिन है. लोगों की वर्षों पुरानी मांग पूरी हो रही है. एक वर्ष के अंदर निर्माण कार्य पूरा किया जाएगा. स्वास्थ्य चिकित्सा, शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवन का निर्माण कराया जा रहा है. विधायक ने कहा कि इस अस्पताल में सभी प्रकार की आधुनिक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी. इसे भी पढ़ें : महिला">https://lagatar.in/women-volunteers-took-out-a-cycle-rally-gave-the-message-of-health-women-health-india/">महिला

वॉलेंटियरों ने निकाली साइकिल रैली, स्वास्थ्य महिलाएं-स्वास्थ्य भारत क दिया संदेश

भूमि पूजन के अवसर पर जिप सदस्य सहित ये हुए शामिल

उन्होंने कहा कि डुमरिया के दूर-दराज के मरीजों को अपने घर के नजदीक बेहतर इलाज मिलेगा. इस मौके पर जिला परिषद सदस्य पार्वती मुंडा, सांसद प्रतिनिधि बसंत मदिना, विधायक प्रतिनिधि सह झामुमो प्रखंड अध्यक्ष मिर्जा सोरेन, उप प्रमुख चैतन मुर्मू, बीस सूत्री अध्यक्ष भगत बास्के, भाजपा नेता दिनेश साव, दिलीप पंडा, सुशील बारिक, किशोर गिरी, तपन कुमार पति, भुवनेश्वर पात्र, हिमांशु राणा, संबरन पातर, जया नायक, लक्ष्मण कालिंदी झामुमो के युवा नेता भगत हांसदा, जयपाल सिंह मुर्मू, अर्जुन मुर्मू, लालबिहारी भकत, दांदु मार्डी, सरदार किस्कू, तानो मार्डी, त्रिलोचन पंडा समेत अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही