Search

 
 
 

डुमरिया : नरसिंहबहाल सड़क जर्जर, विधायक- सांसद से ग्रामीण निराश

 
Dumaria (Sanat Kumar Pani) : डुमरिया प्रखंड की महत्वपूर्ण सड़कों में शामिल नरसिंहबहाल सड़क बदहाल है. सड़क ग्रामीणों के सब्र की परीक्षा ले रही है. पूरी सड़क गड्ढे में तब्दील हो गई है, सड़क में गड्ढे हैं या गड्ढे में सड़क है यह समझ पाना मुश्किल है. बारिश होने पर इन गड्ढों में पानी भर जाता है. इससे सड़क पर चलने वालों को नारकीय जीवन का एहसास होता है. सांसद से ग्रामीणों की उम्मीद पहले ही टूट चुकी है. अब विधायक पर से भी भरोसा उठ रहा है. लोकसभा और विधानसभा का चुनाव इसी वर्ष होना है. इसे भी पढ़ें : गढ़वा">https://lagatar.in/garhwa-dc-sp-took-stock-of-nagar-untari-police-station-late-night-gave-instructions/">गढ़वा

: डीसी-एसपी ने देर रात नगर ऊंटारी थाना का लिया जायजा, दिये निर्देश
पिछले पांच वर्षों में ना तो संंसद और ना ही विधायक ने इस सड़क के मरम्मत पर गंभीरता दिखाई. इसके कारण सड़क की स्थिति दिन-प्रतिदिन और खस्ताहाल हो रही है. सक्षम जन प्रतिनिधियों को यह एहसास नहीं है कि प्रखंड की चार पंचायत से होकर यह सड़क गुजरती है. हजारों ग्रामीण इस खस्ताहाल सड़क से परेशान हैं. सांसद और विधायक से गुहार लगाते-लगाते निराश हो गए हैं. आने वाले समय में इसका खामियाजा सक्षम जन प्रतिनिधियों को भुगतना पड़ सकता है. प्रखंड के सुदूर ग्रामीण क्षेत्र की जनता स्वयं को घोर उपेक्षित महसूस कर रही है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही