Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

डुमरिया : उप प्रमुख की पहल पर धोलाबेड़ा सबर टोला के जल मीनार की हुई मरम्मत, मिली राहत

Dumaria (Sanat Kumar Pani) : डुमरिया प्रखंड अंतर्गत धोलाबेड़ा पंचायत के काशिबेड़ा सबर टोला में जल मीनार के मोटर की पेयजल एवं स्वच्छता विभाग ने मरम्मत कराई. गुरुवार को विभाग के जेई आकाश जायसवाल की देखरेख में मरम्मत का कार्य पूरा किया गया. जल मीनार में पानी चालू होने पर ग्रामीणों ने उप प्रमुख चैतन मुर्मू और पेयजल एवं स्वच्छता विभाग का आभार जताया है. विगत 6 माह पहले इस जल मीनार का मोटर व पैनल बोर्ड खराब हो गया था. जिसके कारण इस टोले के ग्रामीण पेयजल संकट का सामना कर रहे थे. ग्रामीणों ने जल मीनार के सामने बर्तन लेकर प्रदर्शन भी किया था. प्रखंड के उप प्रमुख चैतन मुर्मू ने इस जल मीनार के जल्द मरम्मत के लिए पेयजल एवं स्वच्छता विभाग को सूचित किया था.

इसे भी पढ़ेंनोवामुंडी">https://lagatar.in/noamundi-1478-people-of-the-block-were-identified-for-public-pension/">नोवामुंडी

: प्रखंड के 1478 लोगों को सर्वजन पेंशन के लिए किया गया चिन्हित

[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही