Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

डुमरिया : विधायक की पहल पर झारखंड में मिट्टी मुरूम कार्य पुनः होगा आरंभ : झामुमो

Dumaria (Sanat Kr. Pani) : झामुमो डुमरिया प्रखंड समिति ने शनिवार को डुमरिया में प्रेस वार्ता आयोजित की. झामुमो प्रखंड अध्यक्ष मिर्जा सोरेन ने बताया कि ग्रामीण विकास विभाग के द्वारा मनरेगा योजनाओं के तहत बनने वाले मिट्टी मुरूम पथ निर्माण कार्य पूर्व से बंद था. विधायक संजीव सरदार ने विधानसभा के सत्र में ग्रामीण क्षेत्र के जर्जर सड़क के निर्माण हेतु मनरेगा से मिट्टी मुरूम पथ निर्माण को पुनः चालू करने की मांग की थी. वर्ष 2020 में झामुमो विधायक संजीव सरदार, रामदास सोरेन, मंगल कालिंदी और समीर कुमार मोहंती द्वारा संयुक्त अनुसंशा पत्र झारखंड सरकार के मंत्री (ग्रामीण विकास) आलमगीर आलम को दिया था. ग्रामीण विकास मंत्री द्वारा इस मामले को गंभीरता से लेते हुए ग्रामीण विकास विभाग, भारत सरकार से अनुरोध किया गया था. इसे भी पढ़ें : चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-youth-injured-by-truck-accident-in-kaliyam-condition-critical/">चाकुलिया

: कालियाम में ट्रक के धक्के से युवक घायल, हालत गंभीर 

विधायकों का आभार व्यक्त किया

झारखंड सरकार, ग्रामीण विकास विभाग के पत्रांक के आलोक में सम्पूर्ण झारखंड में पुनः मिट्टी मोरम पथ निर्माण कार्य करने शुरू का आदेश जिले के उप विकास आयुक्तों को मिला है. कार्यकर्ताओं ने इस कार्य को पुनः शुरू करने की पहल करने के लिए विधायक संजीव सरदार और अन्य विधायकों का आभार व्यक्त किया. प्रेसवार्ता में झामुमो प्रखंड अध्यक्ष मिर्जा सोरेन, केंद्रीय सदस्य शंकर चन्द्र हेंब्रम, बीस सूत्री अध्यक्ष भगत बास्के, प्रखंड सचिव जयपाल सिंह मुर्मू, प्रखंड उपाध्यक्ष रामचंद्र हेंब्रम, जिला सदस्य भगत हांसदा आदि उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-divisional-commissioner-took-charge-as-the-new-vice-chancellor-of-kolhan-university/">चाईबासा

: प्रमंडलीय आयुक्त ने कोल्हन विश्वविद्यालय के नए कुलपति के रूप में लिया पदभार
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही