Search

 
 
 

डुमरिया : विधायक की पहल पर जल मीनार को किया दुरुस्त

 
Dumaria : डुमरिया प्रखंड अंतर्गत कांटाशोल पंचायत के हांड़दा स्थित बीस हजार लीटर क्षमता वाले जल मीनार को पेयजल एवं स्वच्छता विभाग द्वारा चालू कर दिया गया है. विगत दो वर्षों से इस जल मीनार का मोटर खराब हो गया था. जिसके कारण हांड़दा गांव के दो सौ परिवारों के हजारों लोग पेयजल के भीषण संकट का सामना कर रहे थे. ग्रामीणों ने विधायक संजीव सरदार से इस जल मीनार के मरम्मत के लिए गुहार लगाई थी. [caption id="attachment_614529" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/Dumaria-Water-Tower.jpg"

alt="" width="600" height="952" /> जल मीनार की मरम्मत करते मिस्त्री.[/caption] इसे भी पढ़ें : एनटीपीसी">https://lagatar.in/ntpc-84-youths-who-took-skill-development-training-got-placement/">एनटीपीसी

: कौशल विकास प्रशिक्षण लेने वाले 84 युवाओं को मिला प्लेसमेंट

ग्रामीणों ने विधायक के प्रति जताया आभार

विधायक ने पहल करते हुए संबंधित विभाग के अधिकारियों को तत्काल इस जल मीनार की मरम्मती करने का निर्देश दिया था. गुरुवार को पीएचईडी विभाग के जेई आकाश जायसवाल की देखरेख जल मीनार को मरम्मती के बाद चालू किया गया. दोपहर बाद जल मीनार के चालू हो जाने से हांड़दा के ग्रामीणों को पेयजल मिलने लगा. ग्रामीणों ने विधायक के प्रति आभार व्यक्त किया है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही