Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

डुमरिया : जल मीनार के निर्माण में विलंब होने से ग्रामीणों में आक्रोश

Dumaria (Sanat Kr Pani) : डुमरिया प्रखंड के पलासबनी पंचायत अंतर्गत छोटाबोतला के बाड़ेडीह टोला में मुख्यमंत्री जल - नल योजना के अंतर्गत बनाए जा रहे जल मीनार निर्माण कार्य में देरी होने से ग्रामीण परेशान हैं. जल मीनार के लिए दो माह पहले निर्माण कार्य शुरु किया गया था लेकिन यहां सिर्फ चबूतरा खड़ा कर छोड़ दिया गया है. दो माह बाद बीत जाने के बावजूद काम शुरू नहीं किया गया है. कंस्ट्रक्शन का समान भी नहीं लाया गया है. ग्रामीणों को संवेदक द्वारा योजना को अधूरा छोड़कर भाग जाने की शंका हो रही है. बाड़ेडीह टोला में कुल सोलह परिवार रहते है. पेयजल के लिए ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. ग्रामीण टोला से कुछ दूर पर स्थित कुंआ का पानी पीने को विवश हैं. बाड़ेडीह के सीताराम सोरेन, शिवचरण सोरेन, रिपसिंह सरदार, प्रकाश सरदार, हिरा सोरेन, प्रिया सोरेन, नेहा सोरेन ने जल मीनार का निर्माण जल्द पूरा करने की मांग की है. इसे भी पढ़ें : घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-due-to-maintenance-work-in-feeder-line-power-supply-will-be-interrupted-for-4-hours/">घाटशिला

: फीडर लाइन में मेंटेनेंस कार्य के कारण 4 घंटे बाधित रहेगी विद्युत आपूर्ति
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही