Search

 
 
 

डुमरिया : लोकसभा चुनाव में पार्टियों का नहीं दिख रहा चुनावी जोर

 
Dumaria (Sanat Kumar Pani) : डुमरिया व आसपास क्षेत्र में लोकसभा चुनाव का शोर सुनाई नहीं पड़ रहा है. मुख्य चुनावी प्रत्याशियों के कार्यकर्ता सुकून से टाइम पास कर रहे हैं. कार्यकर्ता मोबाइल पर बिजी हैं. ग्रामीण क्षेत्र के मतदाता असंमजस की स्थिति में है. किसी भी पार्टी के कार्यकर्ता गांव-गांव दौरा और पार्टी का प्रचार नहीं कर रहे हैं. विगत लोकसभा चुनाव और अन्य चुनावों में राजनीतिक दलों के कार्यकर्ता एड़ी चोटी का जोर लगाते हुए देखे जाते थे. कड़ी धूप में सर में गमछा बांधकर अपनी बाइक में पार्टी का झंडा लगाकर क्षेत्र में भ्रमण करते दिख जाते थे. 2024 के लोकसभा चुनाव में कार्यकर्ता सोशल मीडिया पर ही एक्टिव नजर आ रहे हैं. क्षेत्र में चर्चा है कि भाजपा कार्यकर्ता पीएम मोदी के घाटशिला आने की खबर से प्रत्याशी की जीत पक्की मान रहे हैं. इसे भी पढ़ें : झारखंड">https://lagatar.in/jharkhand-66-01-voting-on-four-low-seats-in-the-first-phase-eci-released-final-voter-turnout/">झारखंड

: पहले चरण में चार लोस सीटों पर 66.01% मतदान, ECI ने जारी किया फाइनल वोटर टर्नआउट
गठबंधन वाले भी पोटका में सीएम की सभा के बाद इत्मीनान से हैं. ऐसे में कड़ी धूप में कौन बदन जलाए. वंही अपुष्ट सूत्रों के मुताबिक गठबंधन प्रत्याशी के खेमे में विटामिन एम की कमी होने की खबर आ रही है. चर्चा ये भी है कि एक जन प्रतिनिधि के हाथों में सारा चुनावी प्रचार का दारोमदार है. उनके द्वारा अपने प्रखंड क्षेत्र में तो जोर लगाया जा रहा है, पर डुमरिया क्षेत्र को अभी भी इंतजार कराया जा रहा है. ऐसे में राहत वाली खबर है कि एक पार्टी का अबतक चुनावी कार्यालय खुल चुका है, बाकी पार्टियों के चुनावी कार्यालय जल्द खुलने की संभावना जताई जा रही है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही