Search

 
 
 

डुमरिया : पुलिस ने दो बीघा में लगी अफीम की फसल को किया नष्ट

 
Dumaria (Sanat Kumar Pani) : डुमरिया थाना क्षेत्र में अफीम की खेती की जा रही है. युवाओं के भविष्य को बर्बाद करने की कोशिश कुछ लालची प्रवृत्ति के लोग कर रहे हैं. पुलिस प्रशासन का सूचना तंत्र कमजोर हो रहा है. विगत दिनों अफीम की खेती का खुलासा होने के बाद रविवार को पुलिस ने केंदुआ पंचायत के बोमरो टोला बेड़ाडीह में दो बीघा में की गई अफीम की खेती को नष्ट किया. ग्रामीणों को इससे दूर रहने की नसीहत दी. हालांकि इससे पूर्व डुमरिया थाना क्षेत्र में अफीम की खेती किए जाने की बात सामने नहीं आई. इसे भी पढ़ें : किरीबुरु">https://lagatar.in/kiriburu-elephant-remained-standing-till-morning-near-railway-bridge-number-three/">किरीबुरु

: रेलवे के तीन नम्बर पुल के पास सुबह तक खड़ा रहा हाथी
पहाड़ और जंगल से गुलजार डुमरिया प्रखंड में अफीम जैसे पौधे की खेती किए जाने की जानकारी से बुद्धिजीवी वर्ग चिंतित है. लोगों को डर है कि किसी दूसरे स्थान पर भी इसकी खेती की जा सकता है. जिसे रोकने के लिए पुलिस प्रशासन को अपना सूचना तंत्र मजबूत करना होगा, वंही ग्रामीणों को भी पुलिस प्रशासन को सहयोग करना होगा, ताकि भविष्य में युवा अफीम की लत से बच सकें. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही