Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

डुमरिया : रांगामाटिया जल मीनार का मोटर खराब, पेयजल संकट से जुझ रहे हैं ग्रामीण

Dumaria (Sanat Kr. Pani) : डुमरिया प्रखंड अंतर्गत केंदुआ पंचायत के रांगामाटिया में ग्रामीण पेयजल संकट का सामना कर रहे हैं. जल मीनार का मोटर पिछले दो वर्षों से खराब है. गांव में मौजूद दूसरी जल मीनार में कम मात्रा से पानी निकल रहा है. भीषण गर्मी में पेयजल के लिए महिलाओं को लंबी दूरी तय करनी पड़ रही है. ग्रामीण रघुनाथ देवगम ने बताया कि इस जल मीनार को चालू कराने की मांग प्रखंड से लेकर जिले के वरीय पदाधिकारियों के पास किया गया है. इस जल मीनार को चालू नहीं किया जा रहा है. जिससे ग्रामीणों की परेशानी बढ़ती जा रही है. रांगामाटिया गांव पहाड़ी के नीचे बसा हुआ है. ग्रामीणों को पेयजल के लिए निचली घाटी क्षेत्र में जाना पड़ रहा है.

इसे भी पढ़ेंकिरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-major-action-of-kiriburu-management-against-those-taking-illegal-water-connections/">किरीबुरू

 : अवैध पानी कनेक्शन लेने वालों के खिलाफ किरीबुरू प्रबंधन ने की कार्रवाई

[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही