Search

 
 
 

डुमरिया : शंख नदी से दूसरा शव बरामद, मछली पकड़ने के दौरान हुई सबर दंपती की मौत

 
Dumaria (Sanat Kumar Pani) : डुमरिया थाना क्षेत्र के रांगामाटिया फुटबॉल मैदान के नीचे शंख नदी से बुधिया सबर का शव बरामद किया गया. शव नदी के बीच में झाड़ियों पर फंसा हुआ था. विदित हो कि शनिवार को पलाशबनी टोला भुदरुगुटू के बुधिया सबर और उसकी पत्नी फूलमनी सबर मछली पकड़ने के लिए रांगामाटिया पूराने डैम में आये थे. इस दौरान दोनों नदी के तेज धार में बह गये. शनिवार को ही ग्रामीणों ने फूलमनी सबर के शव को नदी से निकाला. रविवार को परिजन नदी में खोज करते हुए घटनास्थल से कुछ दूरी पर झाड़ियों में फंसे हुए शव को निकाला. इसकी सूचना डुमरिया थाना में दी गई. पुलिस ने दोनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. इसे भी पढ़ें :किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-scrap-mafia-uprooting-the-iron-board-on-the-roadside/">किरीबुरू

: सड़क किनारे लगे लोहे का बोर्ड उखाड़ ले जा रहे स्क्रैप माफिया
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही