Dumaria (Sanat Kr Pani) : जमशेदपुर के एसएसपी प्रभात कुमार ने शनिवार को डुमरिया थाना क्षेत्र का दौरा किया. एसएसपी द्वारा डुमरिया थाना अंतर्गत रांगामाटिया, भितरआमदा पिकेट और थाना का निरीक्षण किया गया. पुलिस कैंप और थाना में पुलिस कर्मियों की समस्याओं व कमियों का जायजा लिया गया. एसएसपी ने समस्याओं का समाधान जल्द से जल्द कराने का आश्वासन दिया. इस दौरान ग्रामीण एसपी मुकेश कुमार लुनायत, डीएसपी चंद्रशेखर आजाद, इंस्पेक्टर मनोज कुमार मल्लिक और डुमरिया थाना प्रभारी संजीवन उरांव मौजूद थे.
इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-swearing-in-ceremony-of-the-press-club-of-seraikela-kharswan-organized/">आदित्यपुर
: द प्रेस क्लब ऑफ सरायकेला-खरसवां का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित
[wpse_comments_template]

Leave a Comment